Holi Special Train: होली पर रेलवे की विशेष तैयारी, स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे, देखिए लिस्ट...
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026
Comment
होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालन तथा 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है।
सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में होली के लिए 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋृषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, चर्लपल्ली, तिरूपति, मऊ, साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है। इसके साथ ही 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से साई नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर संतरागांछी, कोयम्बटूर, मुम्बई सेन्ट्रल के लिए संचालित की जा रही है।
वहीं यात्री भार को देखते हुए 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त डिब्बें जोड़े गए हैं।
होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता तथा अनाधिकृत यात्रा रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे है। ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायम यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके।
होली के अवसर पर संचालित स्पेशल रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19, व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरूवार को
2. गाडी संख्या 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
3. गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
4. गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
5. गाडी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को
6. गाडी संख्या 04730, गोरखपुर- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
7. गाडी संख्या 09609, उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
8. गाडी संख्या 09610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
9. गाडी संख्या 04753, हिसार- अमृतसर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 तरफा)
10. गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को
11. गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को
12. गाडी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को
13. गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को
14. गाडी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 24.03.26 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे
15. गाडी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को
16. गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को
17. गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को
18. गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.03.26 तक (02 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को
19. गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 तक (02 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक शुक्रवार को
20. गाडी संख्या 07519, तिरूपति-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 को (01 ट्रिप)
21. गाडी संख्या 07520, मदार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप)
22. गाडी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
23. गाडी संख्या 04734, ईदगाह आगरा- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
24. गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
25. गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
26. गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे
27. गाडी संख्या 04824,मऊ -जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे
28. गाडी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 को (01 ट्रिप) कोटा से प्रत्येक बुधवार को 21.55 बजे
29. गाडी संख्या 09808, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से प्रत्येक गुरूवार को 06.55 बजे
30. गाडी संख्या 01919, आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 18.02.26 से 29.03.26 तक (30 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे
31. गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 19.03.26 से 30.03.26 तक (30 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे
32. गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को
33. गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे
34. गाडी संख्या 09425,साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे
35. गाडी संख्या 09426,हरिद्वार -साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे
0 Response to "Holi Special Train: होली पर रेलवे की विशेष तैयारी, स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे, देखिए लिस्ट... "
एक टिप्पणी भेजें