Jaipur : रोडवेज की  21 श्रेष्ठ महिलाकर्मी सम्मानित

Jaipur : रोडवेज की 21 श्रेष्ठ महिलाकर्मी सम्मानित




जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक  राजेश्वर सिंह द्वारा श्रेष्ठ व निष्ठापूर्वक कार्य करने वाली 21 महिलाकर्मियों  को रोडवेज मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान रोडवेज सीएमडी सिंह द्वारा पहली बार श्रेष्ठ व निष्ठापूर्वक कार्य करने वाली महिलाकर्मियों   पूजा चौधरी, अक्षिता चौहान, मोना कंवर, सुषमा कंवर, तनूरानी खण्डेलवाल, शिल्पा सक्सैना, रेणु शर्मा, किरण देवी, जतन बाई, प्रियंका श्रीमाल, सुनिता ओला, अंकिता शर्मा, रेणु कुमावत, मंजू गोस्वामी, चारू वर्मा, वंदना सांखला, पुष्पा गुप्ता, मधुबाला शर्मा, सुशीला गोस्वामी, सुश्री ममता कालानी एवं शहनाज हसन को पहली बार प्रशस्ति  पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

 इस अवसर पर राजस्थान रोडवेज की महिलाकर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें कविता, गीत, महिला सहशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (यातायात) श्री लोकेशकुमार सहल, वित्तीय सलाहकार श्रीमती वीना गुप्ता, कार्यकारी निदेशक (विधि) श्री हारून अली, उप महाप्रबन्धक (प्रशासन) श्रीमती ममता यादव, महा प्रबन्धक (वित्त) श्री राजकुमार एवं अन्य अधिकारी व महिला कर्मचारी भी उपस्थित थे।

0 Response to "Jaipur : रोडवेज की 21 श्रेष्ठ महिलाकर्मी सम्मानित "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article