Udaipur: डेथ क्लेम पास करने के बदले 1 लाख रुपए घूस लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
मंगलवार, 12 मई 2026
Comment
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक शेखर मथुरिया को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक सरकारी शिक्षिका की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने और कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में आरोपी ने 7.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी 1.5 लाख रुपए लेने पर सहमत हो गया। उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
0 Response to "Udaipur: डेथ क्लेम पास करने के बदले 1 लाख रुपए घूस लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें