Rajasthan assembly: कोटा संभाग में 7 माह में 32 केस भ्रष्टाचार के पकड़े, विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Rajasthan assembly: कोटा संभाग में 7 माह में 32 केस भ्रष्टाचार के पकड़े, विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

 

राज्य विधानसभा में बुधवार  को प्रशनकाल के दौरान कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने भ्रष्टाचार और जीरो टॉलरेंस घोषणा पर अपनी ही सरकार को घेरा । उन्होंने भ्रष्टाचार में बर्खास्त एक निरीक्षक को वापस नौकरी पर लेने संबंधी सवाल पूछा था, जिस पर संसदीय कार्यमंत्री शान्ति कुमार धारीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी पुलिस निरीक्षक का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित पुलिस निरीक्षक को अनुशासनिक अधिकारी द्बारा राज्य सेवा से 29 जनवरी 2०2० से बर्खास्त किया गया था और अभी तक राज्य सेवा में वापस नहीं लिया गया है। इस पर भरत सिंह ने कहा कि कोरोना के दौरान जब पूरे प्रदेश में अपराधों में कमी आई है,लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कोटा संभाग में 7 महिने में 32 केस भ्रष्टाचार के पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि सरकार की ऐसी क्या मजबूरी होती है कि जिन अधिकारियों का टेक रिकॉर्ड भ्रष्ट होता है,उन्हें एसपी, कलक्टर व आईजी के पदों पर नियुक्त किया जाता है और पुन: पकडे जाने पर जेल में बंद करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि बारां, दौसा और उदयपुर के जो अधिकारी नियुक्त किए हैं,उनके बारे में जानकारी दें। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल केवल मात्र किसी एक स्पेसिफिक घटना की जानकारी के लिए होता है। जनरल पॉलिसी के डिस्कशन के लिए नहीं। इस प्रश्न में आप निरीक्षक के बारे में कुछ पूछना है तो पूछिए। 

 

0 Response to "Rajasthan assembly: कोटा संभाग में 7 माह में 32 केस भ्रष्टाचार के पकड़े, विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article