
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को फ्री लगेगी वैक्सीन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैसला करते हुए प्रदेशवासियों को फ्री वैक्सीन लगाने का निर्णय किया है। हाल ही वैक्सीन निर्माताओं की ओर से वैक्सीन के दाम तय करने के बाद से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण को लेकर कई असमंजस था। मुख्यमंत्री सहित सभी ने केन्द्र से सभी के टीकाकरण निशुल्क करने की मांग भी की थी। अब मुख्यमंत्री गहलोत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी को निशुल्क टीका लगाने का निर्णय लिया है। इस टीकाकरण अभियान में राज्य सरकार की ओर से 3००० करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3००० करोड रुपए की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। यह बेहतर होता की राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 6० वर्ष एवं 45 वर्ष तक की आयुवर्ग की तरह ही 18 से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता।
0 Response to "Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को फ्री लगेगी वैक्सीन"
एक टिप्पणी भेजें