
Rajasthan : भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन सम्पन्न, श्रमिकों की दशा व दिशा पर हुआ मंथन
जयपुर। भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश का दो दिवसीय 24 वां त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को जयपुर में संपन्न हुआ। सुबह महिला सत्र में महिला सशक्तिकरण व भामसं में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी पर विचार विमर्श हुआ। अधिवेशन के अंत में आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें राजेन्द्र सिह डाबी को अध्यक्ष चुना गया। रेखा शर्मा, मधुसूदन जोशी, राधेश्याम, हजारी लाल मीणा, पुखराज विश्नोई, सत्यनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष व हरी मोहन शर्मा, महामंत्री, हनुमान राव,संयुक्त महामंत्री, मक्खन लाल कांडा, कोषाध्यक्ष, कुशलराम, जितेंद्र शर्मा, लखन सिह गुर्जर, यतेंद्र कुमार, विजय सिह बाघेला और राधा शर्मा को मंत्री नियुक्त किया गया।
अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शनिवार को उद्घाटनकर्ता के रूप में अ. भा. कार्यसमिति सदस्य विरजेश उपाध्याय, मुख्य अतिथि,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, विशिष्ट अतिथि एसकेपांडे, राजबिहारी शर्मा व विधायक रामलाल शर्मा उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने भामसं की रीति नीति व देश के नम्बर एक श्रम संगठन बनने के सफर पर प्रकाश डाला और भविष्य के लिये भामसं को सर्वव्यापी बनाने के तौर तरीके बताए।
कोरोना काल मे भामसं के सामाजिक कार्यो की सभी वक्ताओं ने प्रशंसा की। प्रस्ताव सत्र में श्रमिकों की दशा दिशा पर चितन व मंथन हुआ और कुछ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाने का निर्णय हुआ। जिसमें विद्युत व रोडवेज अंधाधुंध निजीकरण पर रोक, प्रवासी मजदूरों का पंजीयन व उनको समुचित राहत, स्कीम वर्कर को श्रमिक घोषित करने व श्रम विभाग में खाली पदों को भर कर संगठन को श्रम समितियों में उचित प्रतिनिधित्व देना प्रमुख हैं।
0 Response to "Rajasthan : भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन सम्पन्न, श्रमिकों की दशा व दिशा पर हुआ मंथन"
एक टिप्पणी भेजें