ACB Trap: रेवेन्यू इंस्पेक्टर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को उदयपुर के वल्लभनगर तहसील के भू-अभिलेख निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणावत को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी की कृषि भूमि की किस्म बारानी तृतीय के बजाय भवन दर्ज रिकॉर्ड हो गई थी। जिसकी शुद्धिकरण तहसीलदार से करवाने की एवज में देवेन्द्र सिंह रिश्वत मांग रहा था। एसीबी टीम ने देवेन्द्र सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध है।
0 Response to "ACB Trap: रेवेन्यू इंस्पेक्टर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप"
एक टिप्पणी भेजें