Rajasthan: श्रीगंगानगर में क्षेत्रीय वन अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rajasthan: श्रीगंगानगर में क्षेत्रीय वन अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को श्रीगंगानगर में रायसिंहनगर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को एक शिकायत मिली थी कि अशोक सिंह एक फर्म द्वारा वन विभाग की रेंज रायसिंहनगर के अधीन पड़ने वाली दो अलग-अलग माईनरों (छोटी नहर ) से पेड़ों के ठूंठ निकालने के लिए दिए गए ठेके की एवज में कमीशन के एक लाख रुपए मांग रहे हैं। रिश्वत नही देने पर फर्म को ब्लेक लिस्ट करने व दोनों कार्यों की एनओसी जारी नही करने की धमकी दे रहा है।
उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने टीम के साथ ट्रेप कार्रवाई करते हुए अशोक सिंह को परिवादी से 40 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

0 Response to "Rajasthan: श्रीगंगानगर में क्षेत्रीय वन अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article