ACB: श्रम कल्याण अधिकारी पर ACB का शिकंजा, बैग में मिली 500-500 की गड्डियां

ACB: श्रम कल्याण अधिकारी पर ACB का शिकंजा, बैग में मिली 500-500 की गड्डियां

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए सिरोही के श्रम कल्याण अधिकारी हर्षदीप सिंह गिल की अनुबंधित गाड़ी से 1,50,000 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की है। यह राशि 500-500 रुपये की तीन गड्डियों के रूप में एक रैग्जीन बैग के अंदर पॉलीथीन में लपेटकर रखी गई थी।

ऐसे हुई कार्यवाही
​ACB को विश्वसनीय सूत्रों से आसूचना मिली थी कि श्रम कल्याण अधिकारी और विभाग का एक अन्य कर्मचारी आबूरोड की औद्योगिक इकाइयों से अवैध वसूली (रिश्वत) कर सरकारी कार्य में अनुबंधित कार से सिरोही लौट रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस के पर्यवेक्षण में सिरोही इकाई ने गाड़ी की आकस्मिक तलाशी ली।

पूछताछ में नहीं मिला संतोषजनक जवाब
​गाड़ी की तलाशी के दौरान मिले 1.50 लाख रुपये के संबंध में जब अधिकारी हर्षदीप सिंह गिल और उनके साथ मौजूद कनिष्ठ सहायक विकास कुमार से सवाल किए गए, तो वे इस राशि के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

अग्रिम कार्यवाही जारी:
 एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, संदिग्ध राशि को जब्त कर लिया गया है। ब्यूरो अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है कि यह राशि किन इकाइयों से और किस एवज में वसूली गई थी।

0 Response to "ACB: श्रम कल्याण अधिकारी पर ACB का शिकंजा, बैग में मिली 500-500 की गड्डियां"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article