Rajasthan: 60 हजार रुपए रिश्वत लेते SDM, रीडर और UDC चढ़े ACB के हत्थे..

Rajasthan: 60 हजार रुपए रिश्वत लेते SDM, रीडर और UDC चढ़े ACB के हत्थे..

करौली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
रिश्वत राशि के साथ संदिग्ध 4 लाख रुपए भी बरामद
 प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को जारी रखते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई ने करौली जिले के नादोती में बड़ी कार्रवाई करते हुए उप खण्ड अधिकारी काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रही है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी अब 50 हजार रुपए में सहमति हुई है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रीडर ने परिवादी से 50 हजार रुपए एसडीएम और 10 हजार रुपए स्वयं के लिए मांग की। उसने परिवादी को एसडीएम कार्यालय में बुलाकर 60 हजार रुपए ले लिए और घूस की राशि को वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड को देकर रवाना कर दिया। एसीबी ने रीडर को पकडकर पूछताछ की तो उसने एसडीएम के लिए रिश्वत लेना बताया। एसीबी ने रीडर की एसडीएम से फोन पर बात करवाकर इसकी पुष्टि कर ली और रीडर से फोन करवाकर वरिष्ठ सहायक को भी वापस कार्यालय बुलवा लिया। वरिष्ठ सहायक के पास बैग से 60 हजार रुपए बरामद हो गए। बैग में संदिग्ध 4 लाख रुपए भी बरामद हुए। एसीबी ने एसडीएम,रीडर और वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनसे संदिग्ध रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

0 Response to "Rajasthan: 60 हजार रुपए रिश्वत लेते SDM, रीडर और UDC चढ़े ACB के हत्थे.. "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article