Rajasthan: जयपुर में 6 पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित..
गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
Comment
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ के अवार्ड से सम्मानित किया।
मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
इन्हें मिला अवॉर्ड
मार्च माह 2०26 का 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से रामनगरिया थाने के कांस्टेबल राहुल कुमार ने मुकदमा नम्बर 98/2०26 में आरोपियों की सीडीआर व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्रकरण में वांछित आरोपी राजू वैष्णव, सुमित कुमार, सुनील रॉय, हरिओम, रोहिताष गुर्जर, विजय कुमार को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
जिला पश्चिम के पुलिस उपायुक्त कार्यालय के कांस्टेबल सुनिल कुमार ने पुलिस थाना बनीपार्क के तीन प्रकरणों में वर्ष 2०19 से फरार चल रहे अन्तर्राज्यीय गैंग के 1०-1० हजार रुपए के ईनामी अपराधी बिनय उर्फ विनय अग्रवाल (पोदार) व विकास उर्फ बिकास पोदार को तकनीकी विष्लेषण कर उक्त अपराधियों को सिलीगुडी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला उत्तर के जालूपुरा के कांस्टेबल कमलेश कुमार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष से छोटू नामक व्यक्ति निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) का पर्स जिसमें 5०-6० हजार रुपए थे, जो वनस्थली मार्ग पर गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर कांस्टेबल ने वनस्थली मार्ग पर पहुंचकर सम्बन्धित व्यक्ति से पूछताछ कर सघन चैकिंग की जाकर सम्बन्धित बस में यात्रा करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए संभावित वनस्थली मार्ग पर पर्स तलाश किया। गुमशुदा पर्स खाटूश्याम मन्दिर के पास रोड किनारे पडा मिला, जिसे उक्त दम्पति से राशि की पहचान करवाकर पर्स यात्री दम्पति का होना पाया जाने पर पुलिस थाना जालूपुरा पर लाकर सुपुर्द करने का ईमानदारी, सराहनीय व प्रशंसनीय कार्य किया है।
जिला दक्षिण के अशोकनगर थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार ने थाने के काफी समय से लम्बित चल रहे 1० स्थायी वांरटों व 5 गिरफ्तारी वारंटियों का निस्तारण करवाने का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है।
जयपुर उत्तर यातायात के कांस्टेबल संदीप कुमार ने आमजन को सुगम यातायात प्रदान करने व यातायात को सुगम संचालन में अपनी ड्यूटी कड़ी मेहनत, निष्ठा व लगन से किया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना एवं सुरक्षा कार्यालय के कांस्टेबल राकेश कुमार शर्मा ने जुमा-तुल-विदा, ईदुल-फितर पर्व, नवरात्रा स्थापना, शिवमहापुराण कथा, गणगौर माता सवारी एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान समय पर सुरक्षा व्यवस्था आदेश जारी करवाया तथा आयुक्तालय क्षेत्र में आयोजित आगामी कार्यक्रमाें की कानून व्यवस्था की साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर समय पर पुलिस मुख्यालय को भिजवाने तथा देर रात्रि तक कार्यालय में रहकर कठिन परिश्रम, मेहनत एवं लगन से कार्य सम्पादित किया है।
0 Response to "Rajasthan: जयपुर में 6 पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित.. "
एक टिप्पणी भेजें