जयपुर पुलिस के 'सुपर-6': कमिश्नर सचिन मित्तल ने जांबाज सिपाहियों को थमाया 'कान्स्टेबल ऑफ द मंथ' का खिताब
मंगलवार, 12 मई 2026
Comment
जयपुर। राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने एक विशेष पहल की है। मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में, उन्होंने पुलिस के ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय" को चरितार्थ करने वाले छह जवानों को 'कान्स्टेबल ऑफ द मंथ' (अप्रैल 2026) के अवार्ड से नवाजा।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाना है, ताकि वे जनता की सेवा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकें।
ये रहे इस महीने के 'सितारे': जानें किन कार्यों के लिए मिला सम्मान
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों ने अपराध नियंत्रण से लेकर तकनीकी कार्यों तक में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है:
मोतीडूंगरी थाने के बनवारी लाल ने संगठित अपराध के मुख्य सरगना 5 माह से फरार पांच हजार रुपए के ईनामी अपराधी आकाश बिलोनिया, जिसके खिलाफ 37 केस दर्ज हैं, को गिरफ्तार करवाया।
वैशाली नगर के दीपचन्द ने चेन स्नेचिंग करने वाले दो अलग-अलग गिरोह के 5 आरोपियों को कार व बाइक सहित पकड़वाया।
आमेर थाने के विरेन्द्र कुमार ने विदेशी पर्यटकों के आमेर महल के भम्रण के समय लपका गिरोह से बचाया। विदेशी पर्यटकों की मदद कर सुरक्षा व सहायता उपलब्ध करवाई, जिससे पुलिस की अच्छी छवि व सकारात्मक प्रभाव पडा। साथ ही आमेर में विदेशी पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने वाले वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करवाया।
शिप्रापथ थाने के राजू चौधरी ने माह अप्रैल में 18 अपराधियों और काफी समय से लम्बित चल रहे 48 स्थायी वांरटियों को गिरफ्तार करवाया।
यातायात पश्चिम के सुरेन्द्र कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाथोज स्टेण्ड पर ड्यूटी के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगे वाहन को पकड़कर पुलिस थाना कालवाड में मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सुरेन्द्र कुमार यादव ने संचार व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देर रात तक रुककर ई-मेल, फैक्स के जरिए शाखाओं के बीच त्वरित तालमेल सुनिश्चित किया।
0 Response to "जयपुर पुलिस के 'सुपर-6': कमिश्नर सचिन मित्तल ने जांबाज सिपाहियों को थमाया 'कान्स्टेबल ऑफ द मंथ' का खिताब"
एक टिप्पणी भेजें