Rajasthan: पेट्रोल पंप की एनओसी के बदले मांगे 40 हजार रुपए, पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप

Rajasthan: पेट्रोल पंप की एनओसी के बदले मांगे 40 हजार रुपए, पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को अलवर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कृष्ण अवतार गुप्ता को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि स्टेट हाईवे-44, लक्ष्मणगढ रोड पर ग्राम बरखेडा पर एचपीसीएल कंपनी का पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एलओआई जारी की गई है। इसकी एनओसी जारी करने के लिए अधिशाषी अभियंता (टीए) कृष्ण अवतार गुप्ता 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। 
 शिकायत के सत्यापन के दौरान गुप्ता ने परिवादी से 10 हजार रुपए ले लिए और 25 हजार रुपए की मांग की। इस पर उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण के सुपरवीजन में उपअधीक्षक शब्बीर खान ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए एक्सईएन कृष्ण अवतार गुप्ता को परिवादी से 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

0 Response to "Rajasthan: पेट्रोल पंप की एनओसी के बदले मांगे 40 हजार रुपए, पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रेप "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article