गुजरात के जामनगर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिडियाघर

गुजरात के जामनगर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिडियाघर

 गुजरात के जामनगर में देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनने जा रहा है। ऐसा चिड़ियाघर जहां पूरे देश और दुनिया से 1०० अलग-अलग प्रजातियों के जानवर, पक्षी और रेप्टाइल्स को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बनाने जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले 2 साल में यह बनकर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह चिड़ियाघर 28० एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यह जमीन जामनगर में कंपनी के मोती खावड़ी प्रोजेक्ट के पास ही है। यहां जानवर देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए जाएंगे। खबरों के मुताबिक, चिड़ियाघर बनाने में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की काफी दिलचस्पी है। इस साल लॉकडाउन और कोरोना की वजह से इस प्रोजेक्ट में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अगले 2 साल में यह प्रोजेक्ट बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को ग्रीन्स जियोलॉजिकल रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन किगडम नाम दिया गया है। 

सभी जानवरों के अलग-अलग सेक्शन होंगे:

बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर में सभी जानवरों के लिए अलग अलग सेक्शन होंगे। इसमें फॉरेस्ट ऑफ इंडिया, फ्रॉग हाउस इंसेक्ट, लाइव ड्रैगन लैंड, एग्जॉटिका आईलैंड, वाइल्ड ट्रेल्स ऑफ गुजरात, एक्वेटिक किगडम के नाम से सेक्शन बनाए जाएंगे. यहां जानवरों को उस तरह का वातावरण दिया जाएगा जो उनके रहने के लिए अनुकूल हो।


कई प्रजातियां होंगी आकर्षण का केन्द्र:

जानवरों की प्रजातियों की बात करें तो बाîकग डियर्स, फिशिग कैट्स, स्लोथ बीयर्स (भालू), भेड़िये, कोमोडो ड्रैगंस जैसे मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा अफ्रीकी शेर, जगुआर (तेंदुआ), चीता, 2० जिराफ, 12 शुतुरमुर्ग, अफ्रीकी हाथी, सारंग जैसे जानवर भी होंगे। ऐसे ही फ्रॉग हाउस में करीब 2०० अलग-अलग तो वहीं एक्वेटिक किगडम में 35० तरह की मछलियां मौजूद होंगी।

 

0 Response to "गुजरात के जामनगर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा चिडियाघर "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article