
मथुरा में बोली प्रियंका-भगवान कृष्ण तोडेंगे मोदी सरकार का अहंकार
जब नाश मनुष का आता है पहले विवेक मर जाता है
कृषि कानूनों के मसले पर राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार महापंचायतों का आयोजन कर रही है। मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों की महापंचायत को संबोधित किया। प्रियंका ने यहां पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं। प्रियंका ने कहा कि ये मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है। आज भाजपा ने अन्नदाता के लिए अहंकार पाल रखा है। प्रधानमंत्री दुनिया के हर कोने में पहुंच जाते हैं,लेकिन किसानों से बात करने दिल्ली के बॉर्डर तक नहीं आ सके। प्रियंका ने रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों को याद करते हुए कहा कि 'जब नाश मनुज पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है’। इस सरकार का भी विवेक मर चुका है और भगवान श्री कृष्ण ही इनका अहंकार तोडेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 215 किसान शहीद हुए हैं, सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों का बिजली-पानी बंद किया, मारपीट तक करवा दी, लेकिन उनकी पीड़ा को नही सुना।
गोवर्धन पर्वत को बचा लें, कल को इसे भी ना बेच दे सरकार
प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी नही बल्कि विरोधी हैं, क्योंकि कृषि कानून बनाते समय किसानों से बातचीत नही की गई। नोटों की पैदावार करने वालों ने कृषि कानून बनाया है। देश में डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार कुछ भी बेच सकती है, इसलिए आप गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखना, कल का कुछ नही पता, हो सकता है सरकार इसे भी बेचने की कोशिश करे। केंद्र ने अपने खरबपति मित्रों का लाखों-करोड़ कर्ज़ा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्ज़ा माफ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं किसान भाइयों का अपमान किया जा रहा है। पीएम पर तंज कसते हुए बोली दो हवाई जहाज करीब 16 हजार करोड़ खर्च करके खरीद लिए गए, लेकिन गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ अभी तक बकाया है, जिसको सरकार नहीं दे रही है। किसान महापंचायत मंच पर प्रियंका के आते ही लोगों में जोश भर गया और उन्होंने नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका ने सहज भाव से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन और स्वागत किया। जनता की नब्ज पर हाथ रखते हुए प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत यह कहते हुए कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां खड़ी हूं। बांके बिहारी की जय हो, गिरिराज महाराज की जय हो, जमुना मैया की जय हो। प्रियंका ने मथुरा पहुंचकर सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की और उसके बाद किसान महापंचायत में पहंुचीं।
yahi kam rha gya ha bagwan krishna ko bjp ko todne ka
जवाब देंहटाएं