PM Modi Cabinet Expansion: 15  कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, देश को मिला नया स्वास्थ्य, रेल और कानून मंत्री, जानें PM की नई टीम में किसे क्या मिला

PM Modi Cabinet Expansion: 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, देश को मिला नया स्वास्थ्य, रेल और कानून मंत्री, जानें PM की नई टीम में किसे क्या मिला

 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के पहले और बहुप्रतिक्षीत विस्तार तथा पुनर्गठन में बुधवार को  15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं जिसके साथ मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में बुधवार शाम आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिह, तथा कई अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। 

कैबिनेट मंत्री 

नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनेवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिधिया, रामचंदर प्रसाद सिह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिह, हरदीप सिह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी है।

राज्य मंत्री 

 पंकज चौधरी, सुश्री अनुप्रिया सिह पटेल, सत्यपाल सिह बघेल ,  राजीव चंद्रशेखर, सुश्री शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिह वर्मा, सुश्री दर्शना विक्रम जरदोश,  मीनाक्षी लेखी, सुश्री अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर,  अजय भट्ट ,  बीएल वर्मा,  अजय कुमार,  देवू सिह चौहान,  भगवंत खुबा,  कपिल मोरेश्वर पाटील, सुश्री प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार,  भागवत किसनराव कराड, राजकुमार राजन सिह,  विश्वेश्वर टुडू, सुश्री भारती प्रवीन पवार,  शांतनु ठाकुर , मुंजापारा महेंद्र भाई,  जॉन बार्ला,  एल मुरुगन और निसिथ  प्रमाणिक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

12 मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा 

इससे पहले 12 मंत्री परिषद् सदस्यों  डॉक्टर हर्षवर्धन,  रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर,  रमेश पोखरियाल निशंक,  संतोष गंगवार,  संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो,   सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी,  थावरचंद गहलोत और सुश्री देवोश्री चौधरी ने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया था।

किसे कौनसा विभाग मिला 









0 Response to "PM Modi Cabinet Expansion: 15 कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, देश को मिला नया स्वास्थ्य, रेल और कानून मंत्री, जानें PM की नई टीम में किसे क्या मिला "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article