Rajasthan Police: जयपुर के 6 पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ अवार्ड

Rajasthan Police: जयपुर के 6 पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ अवार्ड

 जयपुर। पुलिस आयुक्त  सचिन मित्तल ने गुरुवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’  के अवार्ड से सम्मानित किया।  मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
इन्हें मिला अवॉर्ड
जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल सियाराम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से सीईआईआर पोर्टल पर रोज अपडेशन चैक कर गुम हुये 82 मोबाईलों को रिकवर कर मोबाईल धारकों को सौपने में महत्पूर्ण भुमिका निभायी।  

जयपुर पश्चिम के तकनीकी शाखा के कांस्टेबल श्रीराम जान्दू  ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वज्र प्रहार 2.0 अभियान के दौरान माह फरवरी 2026 में तकनीकी सहायता से जिला जयपुर पश्चिम में गुम हुये 201 मोबाईल फोन (कुल कीमत 38,50,000/-रूपये) रिकवर करवाने का सराहनीय कार्य किया। 

 संजय सर्किल थाने के कांस्टेबल महेश कुमार ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गये अभियान के दौरान 7 स्थाई वारंटों का निस्तारण करवाया और थाने पर प्राप्त ऑनलाईन परिवादों का निस्तारण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

 सांगानेर सदर थाने के कांस्टेबल पवन कुमार ने 15 हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने और काफी समय से लम्बित स्थाई वारंटों का निस्तारण करवाने का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है।  

यातायात कांस्टेबल प्रेससिंह ने यातायात ड्यूटी के साथ-साथ लेन सिस्टम की कुल 40 9 प्रभावी कार्यवाही की गई जो सराहनीय कार्य किया है।

रिजर्व पुलिस लाइन के कांस्टेबल रामकिशोर ने पुलिस लाईन के कार्यालय, शाखाओं, परिसर में सौन्दर्यकरण का कार्य, लिखाई, पेन्ट-पॉलिस, चित्रकला का कार्य कठिन परिश्रम, मेहनत एवं लग्न से किया है।

0 Response to "Rajasthan Police: जयपुर के 6 पुलिसकर्मियों को ‘कांस्टेबल ऑफ दी मंथ’ अवार्ड "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article