Indian Railways: जयपुर से कोयम्बटूर और अजमेर से रांची के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways: जयपुर से कोयम्बटूर और अजमेर से रांची के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


जयपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे ही जयपुर से कोयम्बटूर और अजमेर से रांची के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 9 अप्रेल से 4 जून तक (09 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरूवार को 02.30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 12 अप्रेल से 7 जून तक (09 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 22.05 बजे रवाना होकर बुधवार को 08.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तिरूप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेटटै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी, 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। ऐसे ही गाडी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रेल से 10 जुलाई तक (13 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 01.25 बजे आगमन व 01.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 अप्रेल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 15.55 बजे आगमन व 16.05 बजे प्रस्थान कर 18.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, गढवा रोड, बरवाडीह, टोरी व लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाडी में  2 सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

0 Response to "Indian Railways: जयपुर से कोयम्बटूर और अजमेर से रांची के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article