Rajasthan: दौसा में रोडवेज का चीफ मैनेजर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार..
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
Comment
जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को दौसा में राजस्थान पथ परिवहन निगम के दौसा आगार के मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर शिकायत मिली थी कि एक कर्मचारी के मेडिकल बिल पास करने की एवज में विश्राम मीणा 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरवीजन में उप अधीक्षक शब्बीर खान ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए विश्राम मीणा को परिवादी से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
0 Response to "Rajasthan: दौसा में रोडवेज का चीफ मैनेजर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार.. "
एक टिप्पणी भेजें