Indian Railways: बाड़मेर से हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: बाड़मेर से हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04811, बाडमेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 से 16.07.26 तक (20 ट्रिप) बाडमेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812, हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 से 17.07.26 तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मंगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन *07.30* बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, *संगरिया*, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होगें।

0 Response to "Indian Railways: बाड़मेर से हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article