यूपी में स्थापित होगी विश्व की सबसे बड़ी 81 फीट की श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा, 71 फीट की भगवान बुद्ध व स्वामी विवेकानंद सहित 21 महापुरुषों की भी आदमकद प्रतिमाएं लगेंगी

यूपी में स्थापित होगी विश्व की सबसे बड़ी 81 फीट की श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा, 71 फीट की भगवान बुद्ध व स्वामी विवेकानंद सहित 21 महापुरुषों की भी आदमकद प्रतिमाएं लगेंगी


 भारतीय कायस्थ महासभा, नई दिल्ली और यंग इंडियन एंटरप्रेन्योर एसोसियेशन नई दिल्ली की ओर से उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में विश्व की सबसे बड़ी 81 फीट की भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 71फीट की स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, भगवान बुद्ध की 71फीट की मूर्ति सहित 21 महापुरुषों की भी आदमकद मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। महासभा के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी जयेश नारायण भानू ने बताया कि इसके लिए 18 से 27 दिसंबर तक भूमि पूजन व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 24 दिसंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण भारत की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को भगवान महात्मा बुद्ध की मूर्ति का भूमि पूजन किया जाएगा। वहीं 27 दिसंबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त मूर्ति का निर्माण कार्य जुलाई 2०21 में पूरा होना सुनिश्चित किया गया है। 7 सितम्बर 2०21 के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर मूर्ति का तीन दिवसीय भव्य अनावरण कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही अन्य मूर्तियों का अनावरण वर्ष 2०22 में किया जाएगा।

0 Response to " यूपी में स्थापित होगी विश्व की सबसे बड़ी 81 फीट की श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा, 71 फीट की भगवान बुद्ध व स्वामी विवेकानंद सहित 21 महापुरुषों की भी आदमकद प्रतिमाएं लगेंगी"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article