उत्तर पश्चिम रेलवे की मानव संसाधन प्रबन्धन  में अनुठी पहल-एक क्लिक पर रेलकर्मियों को मिलेगी समस्त जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे की मानव संसाधन प्रबन्धन में अनुठी पहल-एक क्लिक पर रेलकर्मियों को मिलेगी समस्त जानकारी

 



जयपुर। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए मानव संसाधन प्रबन्धन प्रणाली अपनाने में पहल की है। अब उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल कर्मियों को स्वंय से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। इससे उनके समय की बचत होगी तथा प्रशासन व कर्मचारी के मध्य पारदर्शिता में वृद्धि होगी। 

महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने रेलकर्मियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक ऐसा तंत्र विकसित करने का मार्गदर्शन किया, जिससे रेलकर्मियों को स्वयं की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी ना उठानी पड़े। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर मानव संसाधन प्रबन्धन प्रणाली  को अपनाया। इस प्रणाली से जहां एक और कर्मचारियों के प्रशासन के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई है, तो दूसरी तरफ पेपर वर्क में लगने वाले अनावश्यक समय और लागत में भी कमी आयी है। 

भारतीय रेलवे के लिए क्रिस द्वारा विकसित मानव संसाधन से संबंधित कार्यों के लिए एक सिंगल विण्डो इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है। यह गेम चेंजर भी है यह देश के सबसे बड़े नियोक्ता रेलवे पर लागू किया जा रहा है। मानव संसाधन प्रबन्धन प्रणाली  एक व्यापक कार्यक्रम है जिसमें 5 मॉड्यूल शामिल हैं, जो कर्मचारियों के रेलवे सेवाकाल के काम आने वाले हर चरण को, नियुक्ति से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति तक, शामिल करता है। इस प्रणाली में कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए परिवर्तन करने के लिए एक बटन के क्लिक पर कर्मचारियों से संबंधित सभी डेटा को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कर्मचारियों को उनसे जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक स्मार्ट फोन के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु की आवश्यकता ना रहे।

0 Response to "उत्तर पश्चिम रेलवे की मानव संसाधन प्रबन्धन में अनुठी पहल-एक क्लिक पर रेलकर्मियों को मिलेगी समस्त जानकारी"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article