यूजर्स की नाराजगी के बाद बैकफुट पर व्हाट्सएप, मई तक रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान

यूजर्स की नाराजगी के बाद बैकफुट पर व्हाट्सएप, मई तक रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान


मैसेजिग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने की घोषणा की, जिसके बाद यूजर्स में नाराजगी देखने को मिली। यहां तक कि लोगों ने व्हाट्सएप से दूरी भी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद व्हाट्सएप ने कई माध्यमों से अपने यूजर्स को ये बताने की कोशिश की कि व्हाट्सअप आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है। खबरों के मुताबिक अब व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उसने अपनी प्राइवेसी अपडेट को स्थगित कर दिया है।

व्हाट्सएप ने ऐलान किया है कि वह तीन महीने के लिए इसे टाल रही है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस पॉलिसी को लेकर यूजर्स में भ्रम की स्थिति है। लोगों के भ्रम में और गलत जानकारियों के आने के कारण नीतियों को थोड़े समय के लिए टाला जा रहा है। कंपनी ने कहा कि प्राइवेसी-पॉलिसी के लिए किसी के भी अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा। इस तरह की योजना कभी थी ही नहीं।

गौरतलब है कि व्हाट्सएप विवाद के बाद काफी यूजर्स ने ऐप को अपने फोन से हटाना शुरू कर दिया था। इस विवाद का फायदा सोशल मैसेजिग ऐप टेलीग्राम और अन्य एप उठा रहे थ्ो। 

0 Response to " यूजर्स की नाराजगी के बाद बैकफुट पर व्हाट्सएप, मई तक रोका प्राइवेसी अपडेट का प्लान "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article