Rajasthan : महिलाओं के लिए 'डोर-टू-डोर’ टीकाकरण की व्यवस्था करे राज्य सरकार: राजे

Rajasthan : महिलाओं के लिए 'डोर-टू-डोर’ टीकाकरण की व्यवस्था करे राज्य सरकार: राजे

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कोरोना बचाव टीकाकरण में महिलाओं की कम संख्या पर चिता जताते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को इनके लिए 'डोर टू डोर’ (घर-घर जाकर) टीकाकरण की व्यवस्था करनी चाहिए।

राजे ने एक बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में महिलाओं की कम भागीदार चिंता का विषय है। जब परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो उसकी देखभाल भी घर की महिलाएं ही करती हैं, ऐसे में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।

बावजूद इसके राजस्थान में महिलाओं के वैक्सीनेशन का अनुपात पुरुषों के मुक़ाबले 94% है, जो चिंतनीय है। इसका एक कारण गृहणियों का घर के कामों में व्यस्त रहना भी है। इसलिए राज्य सरकार को महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था डोर-टू-डोर करनी चाहिए। सभी मातृशक्ति से मेरी अपील है कि वे थोड़ा समय निकालकर वैक्सीन की डोज़ जरूर लगवाएं। साथ ही नर्सिंगकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनों, शिक्षिकाओं एवं महिला जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि वे अपने आस-पास एवं परिचित महिलाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

0 Response to "Rajasthan : महिलाओं के लिए 'डोर-टू-डोर’ टीकाकरण की व्यवस्था करे राज्य सरकार: राजे"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article