Rajasthan: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा

Rajasthan: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा

 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय किया है। गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2022 को महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा निःशुल्क यात्रा करने के लिये अग्रिम आरक्षण सुविधा भी प्रदान की गई है।

0 Response to "Rajasthan: अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article