Rajasthan BJP: 'बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान' ऑडियो लांच

Rajasthan BJP: 'बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान' ऑडियो लांच

जयपुर। दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा 5 जुलाई को प्रदर्शन करेगा। मोर्चा से जुड़ी महिलाएं थाली बजाते हुए मुख्यमंत्री आवास का घ्ोराव करेंगी। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान साढ़े चार साल में प्रदेश में महिला उत्पीडन की तमाम घटनाओं पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई और पोस्टर विमोचन के साथ महिला आक्रोश पर वीडियो और ऑडियो रिलीज किया गया।
भाजपा सांसद व प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 5 जुलाई को महिला मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा प्रदेश कार्यालय में एकत्रित होंगी, इस दौरान कार्यालय में ही एक बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद सभी महिलाएं थाली नाद के साथ गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी। दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इन साढ़े चार सालों में दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामलों में 46 प्रतिशत बढोतरी हुई हैं। महिला उत्पीडन के मामलों में आज राजस्थान देश में 'नंबर एक’ पहुंच गया है। जिस प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए रानी पदमिनी और मां पन्नाधाय ने बलिदान दिया उस प्रदेश में महिलाओं यह स्थिति शर्मसार करती है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस का कुशासन, प्रदेश को किया शर्मसार रेप में नंबर 1 प्रदेश पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं इस दौरान 'बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान’ आक्रोशित गीत भी लान्च किया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और मीडिया संपर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मौजूद रहे।

0 Response to "Rajasthan BJP: 'बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान' ऑडियो लांच"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article