PM Modi को अब तक 25 देश दे चुके हैं अपना सबसे बड़ा सम्मान, देखिए लिस्ट ..
रविवार, 6 जुलाई 2025
Comment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। बीते शुक्रवार को पीएम मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ दिया गया। इससे दो दिन पहले घाना ने भी उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा। बीते 10 साल में पीएम मोदी को 25 बड़े अंतरराष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
*सऊदी अरब: किंग अब्दुलअजीज सैश*
सऊदी अरब ने साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया था।
अफगानिस्तान:गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
अफगानिस्तान ने 2016 में पीएम मोदी को 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान' से नवाजा। यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत द्वारा अफगानिस्तान के विकास में किए गए योगदान के लिए दिया गया।
*फलस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन*
फलस्तीन ने 2018 में पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' से सम्मानित किया। यह सम्मान फिलिस्तीन के प्रति भारत की स्थायी समर्थन की मान्यता है।
*संयुक्त अरब अमीरात: ऑर्डर ऑफ जायद*
यूएई ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ज़ायद' प्रदान किया। यह सम्मान भारत-यूएई संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दिया गया।
*रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल*
रूस ने 2019 में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया। यह सम्मान रूस-भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दिया गया।
*मालदीव: निशान इज्जुद्दीन*
मालदीव ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज़्जुद्दीन' सम्मान दिया। यह मालदीव का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, जो भारत-मालदीव दोस्ती को दर्शाता है।
*बहरीन: किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां*
बहरीन ने पीएम मोदी को साल 2019 में 'किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनसां' से नवाजा। यह दोनों देशों के आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया गया।
*अमेरिका: लीजन ऑफ मेरिट*
अमेरिका ने साल 2020 में पीएम मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।
*भूटान: ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो*
साल 2021 में भूटान ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो' प्रदान किया। यह भारत-भूटान के मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
*पापुआ न्यू गिनी: एबाकल अवॉर्ड*
साल 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को 'एबाकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत-प्रशांत देशों में भारत की भूमिका के लिए दिया गया।
*फिजी: कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी*
फिजी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से नवाजा। यह भारत और फिजी के बीच मजबूत संबंधों को मान्यता देने के लिए दिया गया।
*पापुआ न्यू गिनी: ऑर्डर ऑफ लोगोहू*
पापुआ न्यू गिनी ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ लोगोहू' भी दिया। यह देश का बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उनकी वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को दर्शाता है।
*मिस्र: ऑर्डर ऑफ नाइल*
मिस्र ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ नाइल' से सम्मानित किया। यह मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-मिस्र की रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।
*फ्रांस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर*
फ्रांस ने पीएम मोदी को साल 2023 में 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' दिया। यह फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
*ग्रीस: द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर*
ग्रीस ने साल 2023 में पीएम मोदी को 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' प्रदान किया। यह भारत-ग्रीस संबंधों में उनकी भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया गया।
*डोमिनिका: डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर*
डोमिनिका ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से नवाजा। यह भारत और कैरिबियाई देशों के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है।
*नाइजीरिया: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजरन*
2024 में नाइजीरिया ने पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित किया। यह भारत और अफ्रीकी देशों के मजबूत होते संबंधों की पहचान है।
*गुयाना: द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस*
गुयाना ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से नवाजा। यह भारत-गुयाना आर्थिक और सांस्कृतिक साझेदारी में उनके योगदान के लिए दिया गया।
*बारबाडोस: ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस*
बारबाडोस ने 2024 में पीएम मोदी को 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित किया। यह भारत और बारबाडोस के सहयोग को दर्शाता है।
*कुवैत: मुबारक अल-कबीर ऑर्डर*
कुवैत ने साल 2024 में पीएम मोदी को 'मुबारक अल-कबीर ऑर्डर' दिया। यह भारत-कुवैत के ऐतिहासिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए दिया गया।
*मॉरिशस: द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन*
मॉरिशस ने साल 2025 पीएम मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से नवाजा। यह मॉरिशस के साथ भारत के सांस्कृतिक रिश्तों का प्रतीक है।
*श्रीलंका: श्रीलंका मित्र विभूषण*
श्रीलंका ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया। यह श्रीलंका का उच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत-श्रीलंका की मित्रता का प्रतीक है।
*साइप्रस: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III*
साइप्रस ने साल 2025 में पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारीयोस III' से नवाजा। यह साइप्रस-भारत रिश्तों की मजबूती का सम्मान है।
*घाना: द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना*
घाना ने पीएम मोदी को साल 2025 में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया। यह भारत और घाना के बढ़ते कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।
*त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो*
त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने पीएम मोदी को 2025 में अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया। यह पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया गया है।
0 Response to "PM Modi को अब तक 25 देश दे चुके हैं अपना सबसे बड़ा सम्मान, देखिए लिस्ट .."
एक टिप्पणी भेजें