
विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.16 करोड़ के पार
नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 6.16 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी से अब तक 14.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.3० करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,64,858 मरीजों की मौत हुई है।
भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,322 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.51 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.59 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 485 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,2०० हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.54 लाख है।
ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 62.38 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,71,974 लोगों की मौत हो चुकी हैं।फ्रांस में करीब 22.48 लाख लोग प्रभावित हैं और 51,999 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 21.96 लाख को पार कर गई है और अब तक 38,175 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,668 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक 15.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,648 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में करीब 15.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,677 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.92 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।
0 Response to " विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.16 करोड़ के पार"
एक टिप्पणी भेजें