मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेताया: 7० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है कोरोना का नया वर्जन, कोताही बरती तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेताया: 7० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है कोरोना का नया वर्जन, कोताही बरती तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं

  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के नए वर्जन को लेकर आमजन को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए मैसेज दिया कि कोरोना वायरस का जो नया वर्जन पहले से 7० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है। ब्रिटेन के बाद ये अब ऑस्ट्रिया, फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के कई देशों में फैल रहा है, जहां नये वायरस के कई केस मिले हैं। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने की अपील करते हुए हमेशा मास्क पहनने के लिए कहा है। उन्होंने कोताही बरतने पर इसके गंभीर परिणाम आने की भी चेतावनी दी है।

0 Response to " मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेताया: 7० प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता है कोरोना का नया वर्जन, कोताही बरती तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article