राजे ने किए गोविन्द देव जी व काले हनुमान जी के दर्शन

राजे ने किए गोविन्द देव जी व काले हनुमान जी के दर्शन

 

पूर्व  सीएम वसुंधरा राजे ने रविवार को जयपुर के मंदिरों में दर्शन किए। राजे शहर के आराध्य गोविन्ददेव जी के मंदिर पहुंचीं। इसके बाद काले हनुमानजी मंदिर गई। गोविन्द देव जी मंदिर में वसुंधरा राजे संध्या आरती में शामिल हुईं। यहां महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने विधि-विधान से उन्हें पूजा अर्चना कराई। यहां उन्होंने ठाकुर जी के आगे ढोक लगाकर देश-प्रदेश की निरन्तर उन्नति की कामना की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनको चुनरी माला पहना कर सम्मान किया। राजे ने प्रसाद ग्रहण कर मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। 

इस दौरान उनके साथ सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिह, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, कैलाश वर्मा एवं सुरेंद्र पारीक ने भी दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री राजे के मंदिर आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  भी वहां पहुंच गए। जैसे ही राजे मंदिर तक पहुंची तो पूरा परिसर उनके नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे जिन्दाबाद.....हमारी मुख्यमंत्री कैसी हो, वसुंधरा राजे जैसी हो....जैसे नारे भी लगाए। राजे भी आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनके साथ फोटो खिचवाने लगीं। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक जगह-जगह उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां से राजे चांदी की टकसाल पहंुची,जहां उन्होंन काले हनुमान जी के मंदिर में भी ढोक लगाई। 

 

0 Response to "राजे ने किए गोविन्द देव जी व काले हनुमान जी के दर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article