Visa For Tourist: पर्यटन उद्योग  फिर होगा गुलजार, डेढ़ साल बाद विदेशी सैलानियों को मिलेगा भारत आने का मौका

Visa For Tourist: पर्यटन उद्योग फिर होगा गुलजार, डेढ़ साल बाद विदेशी सैलानियों को मिलेगा भारत आने का मौका

 


नई दिल्ली। कोविड लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन, आतिथ्य और विमानन क्षेत्रों में नई जान डालने की कवायद के तहत केन्द्र सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं। कोरोना महामारी फैलने के बाद पिछले साल मार्च में विदेशी पर्यटकों के भारत में प्रवेश पर लगाई पाबंदी आगामी 15 अक्टूबर से खत्म हो जाएगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने चार्टर्ड उडानों के जरिये देश में आने वाले विदेशी नागरिकों को 15 अक्टूबर से पर्यटन वीजा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। चार्टर्ड उडानों के अलावा अन्य उडानों से देश में आने वाले विदेशी नागरिकों को आगामी 15 नवम्बर से पर्यटन वीजा जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सामान्य हवाई या जल परिवहन सेवाओं से आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों को 15 नवंबर से देश में आने का वीजा मिलेगा। विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिग स्टेशनों पर उपस्थित अन्य लोगों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन करना होगा।

उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के चलते विदेशी नागरिकों के समस्त वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। यही नहीं, कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य पाबंदियां भी लगाई गई थीं। गृह मंत्रालय का कहना है कि उसे पिछले कुछ समय से विभिन्न राज्य सरकारों तथा अन्य हितधारकों से विदेशियों को पर्यटक वीजा जारी करने के अनुरोध मिल रहे थे। विभिन्न सुझावों पर गौर करने के तथा कोविड-19 से जुड़ी मौजूदा स्थिति को समग्र नजरिये से देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है।

 

0 Response to "Visa For Tourist: पर्यटन उद्योग फिर होगा गुलजार, डेढ़ साल बाद विदेशी सैलानियों को मिलेगा भारत आने का मौका"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article