Gehlot Cabinet Reshuffle: गहलोत की नई टीम तैयार, 11 केबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ

Gehlot Cabinet Reshuffle: गहलोत की नई टीम तैयार, 11 केबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ

 


जयपुर। आखिर लंबे समय की अटकलों के बाद गहलोत सरकार के मंत्रीमण्डल का पुनर्गठन होगा। रविवार को सरकार के नए मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। इनमें 12 नए मंत्री बनाए गए हैं वहीं 3 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।

ये बनेंगे नए केबिनेट मंत्री

हेमाराम चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय, रामलाल जाट, डॉ. महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिह, रमेश मीणा, गोविद राम मेघवाल, और शकुंतला रावत को केबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। वहीं ममता भूपेश, भजन लाल जाटव और टीका राम जुली का प्रमोशन कर केबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। 

ये बनेंगे राज्य मंत्री

जाहिदा, बृजेंद्र सिह ओला, राजेन्द्र गुढा और मुरारी लाल मीणा को राज्य मंत्री बनाया गया है। 

 गहलोत ने की राज्यपाल से मुलाकात

इससे पहले गहलोत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने इस्तीफ़े सौंप दिए थ्ो। मुख्यमंत्री गहलोत रात में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले और कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्य मंत्री गोविद सिह डोटासरा के इस्तीफे  सौंपे। राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री की संस्तुति पर ये इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए। उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा व शिक्षा राज्यमंत्री गोविद सिह डोटासरा ने अपने इस्तीफे पहले ही पार्टी आलाकमान को सौंप दिए थे। 

नई टीम में साधे जातिगत समीकरण

मंत्रिमंडल में डोटासरा और हरीश चौधरी की जगह जाट चेहरों के तौर पर रामलाल जाट, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी को जगह दी गई है। वहीं रघु शर्मा की जगह महेश जोशी को शामिल किया गया है। जोशी शुरु से ही गहलोत के बहुत नजदीक माने जाते हैं और अभी सरकारी मुख्य सचेतक हैं। बसपा से कांग्रेस में आने वालों में राजेंद्र सिह गुढ़ा को शामिल किया गया है। बाकी को संसदीय सचिव बनाकर या राजनीतिक नियुक्तियां देकर संतुष्ट किया जा सकता है। मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद गहलोत सरकार में कोई दलित केबिनेट मंत्री नहीं है। ऐसे में इस जगह को गोविद मेघवाल से भरा गया है। गोविद मेघवाल वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में संसदीय सचिव रह चुके हैं, बाद में वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ गए थ्ो। आदिवासी चेहरे के तौर पर महेंद्रजीत मालवीय को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। मालवीय पहले भी मंत्री रह चुके हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से जाहिदा और गुर्जर चेहरे के तौर पर शकुंतला रावत को मौका दिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कैंप से मुरारीलाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा को शामिल किया गया है।

 

0 Response to "Gehlot Cabinet Reshuffle: गहलोत की नई टीम तैयार, 11 केबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article